Posts

Showing posts with the label MP Board Class 9 हिंदी नवनीत Chapter 2 वात्सल्य भाव

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions पद्य Chapter 2 वात्सल्य भाव

Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Navneet Solutions Chapter 2   वात्सल्य भाव By StudyEducation नवनीत  कक्षा 9 पाठ 2 वात्सल्य भाव प्रश्न उत्तर हिंदी वात्सल्य भाव अभ्यास बोध प्रश्न वात्सल्य भाव अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. कवि ने कौए के भाग्य की सराहना क्यों की है? उत्तर: कवि ने कौए के भाग्य की सराहना इसलिए की है कि कौए को भगवान का साक्षात् स्पर्श प्राप्त हो गया जबकि बड़े-बड़े भक्तों को यह प्राप्त नहीं होता है। प्रश्न 2. डिठौना किसे कहते हैं? उत्तर: माताएँ अपने छोटे शिशु को दूसरों की नजर न लग जाए इसलिए उनके माथे पर काजल का एक ऐसा घेरा-सा बना देती हैं। इसे ही डिठौना कहा जाता है। प्रश्न 3. बचपन की याद किसे आ रही है? उत्तर: बचपन की याद कवयित्री श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान को आ रही है। प्रश्न 4. बच्ची माँ को क्या खिलाने आई थी? उत्तर: बच्ची माँ को मिट्टी खिलाने आई थी। प्रश्न 5. ऊँच-नीच का भेद किसे नहीं है? और क्यों? उत्तर: छोटे बच्चों को ऊँच-नीच के भेद का ज्ञान नहीं होता है क्योंकि उनकी बुद्धि निर्मल एवं पवित्र होती है। वात्सल्य भाव लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. कवि रसखान बालकृष...