MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 25 अन्टार्कटिका
Madhya Pradesh Board Class 8 Social Science Solutions Chapter 25 अन्टार्कटिका By StudyEducation MP Board Class 8th Social Science Chapter 25 अभ्यास प्रश्न MP Board Class 8th Social Science Chapter 25 अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. (1) अन्टार्कटिका किस गोलार्द्ध में स्थित है ? उत्तर: अन्टार्कटिका दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। (2) क्षेत्रफल की दृष्टि से अन्टार्कटिका का विश्व में कौन-सा स्थान है ? उत्तर: क्षेत्रफल की दृष्टि से अन्टार्कटिका का विश्व में पाँचौं स्थान है। (3) हिम शैल किसे कहते हैं ? उत्तर: समुद्र में तैरते हुए बर्फ के बड़े-बड़े खण्ड जिनकी ऊँचाई समुद्र तल से कम से कम 5 मीटर होती है वे हिम शैल कहलाते हैं। (4) हिम छत्रक क्या है ? उत्तर: कुछ वर्ग किलोमीटर का वह क्षेत्र जो हमेशा हिम और बर्फ से ढका रहता है वह हिम छत्रक कहलाता है। (5) क्रिल क्या है ? उत्तर: क्रिल एक प्रकार की मछली है जो अन्टार्कटिका समुद्री जीव जगत् के विकास में एक महत्वपूर्ण साधन है। MP Board Class 8th Social Science Chapter 25 लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 2. (1) अन्टार्कटिका महाद्वीप की खोज का...