Posts

Showing posts with the label NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 11 नमक का दारोगा

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 11 नमक का दारोगा

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 11 नमक का दारोगा पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास पाठ के साथ प्रश्न. 1. कहानी का कौन-सा पात्र आपको सर्वाधिक प्रभावित करता है और क्यों? उत्तर: हमें इस कहानी का पात्र वंशीधर सबसे अधिक प्रभावित करता है। वह ईमानदार, शिक्षित, कर्तव्यपरायण व धर्मनिष्ठ व्यक्ति है। उसके पिता उसे बेईमानी का पाठ पढ़ाते हैं, घर की दयनीय दशा का हवाला देते हैं, परंतु वह इन सबके विपरीत ईमानदारी का व्यवहार करता है। वह स्वाभिमानी है। अदालत में उसके खिलाफ गलत फैसला लिया गया, परंतु उसने स्वाभिमान नहीं खोया। उसकी नौकरी छीन ली गई। कहानी के अंत में उसे अपनी ईमानदारी का फल मिला। पंडित अलोपीदीन ने उसे अपनी सारी जायदाद का आजीवन मैनेजर बनाया। प्रश्न. 2. नमक का दारोगा’ कहानी में पंडित अलोपीदीन के व्यक्तित्व के कौन-से दो पहलू (पक्ष) उभरकर आते हैं? उत्तर: पं. अलोपीदीन अपने क्षेत्र के नामी-गिरामी सेठ थे। सभी लोग उनसे कर्ज लेते थे। उनको व्यक्तित्व एक शोषक-महाजन का सा था, पर उन्होंने सत्य-निष्ठा का भी मान किया। उनके व्यक्तित्व की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं – 1. लक्ष्मी उपासक – उन्हें धन पर अ...