MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 21 हमारा स्थानीय स्वशासन
Madhya Pradesh Board Class 6 Social Science Solutions Chapter 21 हमारा स्थानीय स्वशासन By StudyEducation MP Board Class 6th Social Science Chapter 21 अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए – (अ) ग्राम पंचायत के मुखिया को क्या कहते हैं ? उत्तर: ग्राम पंचायत के मुखिया को ‘सरपंच’ कहते हैं। (ब) पंचायतों का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है ? उत्तर: पंचायतों का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है। (स) ग्राम सभा की बैठक कितने माह में होती है ? उत्तर: ग्राम सभा की बैठक प्रति तीन माह में होती है। (द) जिला पंचायत के अध्यक्ष को कौन-सा दर्जा प्राप्त है ? उत्तर: जिला पंचायत के अध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए – (अ) स्थानीय स्वशासन का अर्थ समझाइए। उत्तर: जब किसी क्षेत्र के लोग किसी समिति या संस्था के माध्यम से स्वयं मिलकर दिन-प्रतिदिन की अपनी समस्याएँ सुलझाते हैं, उचित वैधानिक उपाय करते हैं, तो उसे स्थानीय स्वशासन कहते हैं। (ब) ग्राम पंचायत का गठन कैसे होता है ? समझाइ...