MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 20 भारत की विदेश नीति एवं पड़ोसी देशों से सम्बन्ध
Madhya Pradesh Board Class 8 Social Science Solutions Chapter 20 भारत की विदेश नीति एवं पड़ोसी देशों से सम्बन्ध By StudyEducation MP Board Class 8th Social Science Chapter 20 अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए – (1) पंचशील समझौता किन दो देशों के बीच हुआ था ? (क) भारत और पाकिस्तान (ख) भारत और चीन (ग) चीन और पाकिस्तान (घ) भारत और नेपाल। उत्तर: (ख) भारत और चीन (2) भारत ने 1987 ई. में किस देश में शान्ति सेना भेजी थी? (क) चीन (ख) पाकिस्तान (ग) श्रीलंका (घ) बांग्लादेश। उत्तर: (ग) श्रीलंका। MP Board Class 8th Social Science Chapter 20 अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 2. (1) गुटनिरपेक्षता से आप क्या समझते हैं ? उत्तर: गुटनिरपेक्षता का अर्थ है शक्तिशाली गुटों से दूर रहना। (2) भारत उपनिवेशवाद का विरोध क्यों करता है ? उत्तर: क्योंकि भारत लम्बे समय तक ब्रिटिश साम्राज्यवाद के अधीन दासता के दुष्परिणामों से परिचित रहा है। (3) स्वतन्त्रता प्राप्ति से पहले बांग्लादेश किस नाम से जाना जाता था ? उत्तर: स्वतन्त्रता प्राप्ति से पहले पूर्वी पाकिस्तान के नाम ...