दुःख का अधिकार Question Answer Hindi Chapter 1 Class 9 हिन्दी Sparsh
Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Sparsh Solutions Chapter 1 दुःख का अधिकार By StudyEducation स्पर्श कक्षा 9 पाठ 1 दुःख का अधिकार प्रश्न उत्तर हिंदी मौखिक प्रश्न 1: किसी व्यक्ति की पोशाक को देखकर हमें क्या पता चलता है? उत्तर: किसी व्यक्ति की पोशाक को देखकर हमें समाज में उसका अधिकार और दर्जा पता चलता है, क्योंकि पोशाक मनुष्य को विभिन्न श्रेणियों में बाँट देती है। प्रश्न 2: खरबूजे बेचनेवाली स्त्री से कोई खरबूजे क्यों नहीं खरीद रहा था? उत्तर: खरबूजे बेचनेवाली स्त्री से कोई खरबूजे इसलिए नहीं खरीद रहा था क्योंकि उसके लड़के की मृत्यु हो गई थी और लोग सूतक के कारण उससे सामान नहीं लेना चाहते थे। प्रश्न 3: उस स्त्री को देखकर लेखक को कैसा लगा? उत्तर: उस स्त्री को देखकर लेखक को लगा कि इस देश में ऐसे अभागे लोग हैं जिन्हें दुख मनाने का न अधिकार है, न अवकाश, और दुख सभी को समान रूप से तोड़ता है। प्रश्न 4: उस स्त्री के लड़के की मृत्यु का कारण क्या था? उत्तर: उस स्त्री के लड़के की मृत्यु का कारण साँप का डसना था। प्रश्न 5: बुढ़िया को कोई भी क्यों उधार नहीं...