Posts

Showing posts with the label समय एवं गति का मापन

NCERT Class 7 Science Chapter 8 समय एवं गति का मापन Solutions

Image
NCERT Class 7 Science Chapter 8 समय एवं गति का मापन Solutions आइए , और अधिक सीखें 1. उस कार की चाल का परिकलन कीजिए जो 10 सेकंड में 150 मीटर चलती है। अपने उत्तर को km/h में व्यक्त कीजिए। उत्तर: चाल = दूरी ÷ समय = 150 ÷ 10 = 15 m/s अब m/s को km/h में बदलते हैं: 15 × (18 ÷ 5) = 54 km/h 2. एक धावक 50 सेकंड में 400 मीटर की दूरी तय करता है। कोई दूसरा धावक यही दूरी 45 सेकंड में पूरी करता है। किसकी चाल अधिक है और कितनी अधिक है? उत्तर: पहला धावक = 400 ÷ 50 = 8 m/s दूसरा धावक = 400 ÷ 45 = 8.9 m/s अतः दूसरे धावक की चाल अधिक है और यह 0.9 m/s अधिक है। 3. एक रेलगाड़ी 25 m/s की चाल से चलती है और 360 km की दूरी तय करती है। इसे यह दूरी तय करने में कितना समय लगता है? उत्तर: दूरी = 360 km = 360000 m चाल = 25 m/s समय = दूरी ÷ चाल= 360000 ÷ 25 = 14400 s = 240 मिनट = 4 घंटे 4. कोई रेलगाड़ी 3 घंटे में 180 km की दूरी तय करती है। इसकी चाल का परिकलन कीजिए – (i) km/h में (ii) m/s में (iii) यदि रेलगाड़ी अपनी संपूर्ण यात्रा में समान चाल बनाए रखती है तो 4 घंटे में यह कितनी दूरी तय करेगी? उत्तर: (i) चाल = 180 ÷ ...