MP Board Class 12th Special Hindi Sahayak Vachan Solutions Chapter 6 उनको पुकारता हूँ (कविता, आनन्द मिश्र)
Class 12 Special Hindi Sahayak Vachan Solutions Chapter 6 उनको पुकारता हूँ (कविता, आनन्द मिश्र) By StudyEducation उनको पुकारता हूँ अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. ‘लहू के पानी होने’ से कवि का क्या तात्पर्य है? (2015) उत्तर: प्रस्तुत कविता में ‘लहू के पानी होने से कवि का तात्पर्य ऐसे शौर्यवान और पराक्रमी लोगों से है, जिनके शरीर की धमनियों में बहता रक्त अपनी मातृभूमि को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए सदैव उबलता रहता है। उनके रक्त के ताप की अनुभूति युद्ध के मैदान में उनकी वीरता को देखकर सहज ही की जा सकती है। सच्चे अर्थों में ऐसे वीर युवाओं का रक्त-ही-रक्त है अन्यथा आपातकाल में भी जिस रक्त में उबाल न आये, उसे निरा पानी कहना ही न्यायसंगत होगा। प्रश्न 2. ‘मिटकर अजर-अमर जो’ कहकर कवि किन लोगों की ओर संकेत कर रहा है? उत्तर: प्रस्तुत कविता में वाक्यांश-‘मिटकर अजर-अमर जो’ से कवि देश के उन महान् शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करना चाहता है, जिन्होंने अपनी मातृभूमि के आन-मान सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस पंक्ति के माध्यम से कवि आज की युवा पीढ़ी को यह समझाना चाहता है कि संकट ...