Posts

Showing posts with the label NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 4 मनुष्यता

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 4 मनुष्यता

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 4 मनुष्यता NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 4 मनुष्यता पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास (क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- प्रश्न 1. कवि ने कैसी मृत्यु को सुमृत्यु कहा है? उत्तर- जिस मनुष्य में अपने और अपनों के हित-चिंतन से पहले और सर्वोपरि दूसरों का हित चिंतन होता है और उसमें वे गुण हों, जिनके कारण कोई मनुष्य मृत्युलोक से गमन कर जाने के बावजूद युगों तक दुनिया की यादों में बना रहे, | ऐसे मनुष्य की मृत्यु को ही कवि ने सुमृत्यु कहा है। प्रश्न 2. उदार व्यक्ति की पहचान कैसे हो सकती है? उत्तर- उदार व्यक्ति की पहचान यह है कि वह इस असीम संसार में आत्मीयता का भाव भरता है। सभी प्राणियों के साथ अपनेपन का व्यवहार करता है, नित्य परोपकार के कार्य करता है, जिसके हृदय में दूसरों के प्रति सहानुभूति और करुणा का भाव होता है। उदार व्यक्ति दूसरों की सहायता के लिए अपने तन, मन और धन को किसी भी क्षण त्याग सकता है, जो दूसरों की प्राणरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तत्पर रहता है। वह जाति, देश, रंग-रूप आदि का भेद किए बिना सभी को अपना...