Class 8 Hindi Chapter 9 Question Answer आदमी का अनुपात
Class 8 Hindi Chapter 9 Question Answer आदमी का अनुपात पाठ से मेरी समझ से (क) निम्नलिखित प्रश्नों के उपयुक्त उत्तर के सम्मुख तारा (★) बनाइए। कुछ प्रश्नों के एक से अधिक उत्तर भी हो सकते हैं। (1) कविता के अनुसार ब्रह्मांड में मानव का स्थान कैसा है? • पृथ्वी पर सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण • ब्रह्मांड की तुलना में अत्यंत सूक्ष्म (★) • सूर्य, चंद्र आदि सभी नक्षत्रों से बड़ा • समस्त प्रकृति पर शासन करने वाला (2) कविता में मुख्य रूप से किन दो वस्तुओं के अनुपात को दिखाया गया है? • पृथ्वी और सूर्य • देश और नगर • घर और कमरा • मानव और ब्रह्मांड (★) (3) कविता के अनुसार मानव किन कार्यों में लिप्त रहता है? • त्याग, ज्ञान और प्रेम में • सेवा और परोपकार में • ईर्ष्या, अहं, स्वार्थ, घृणा में (★) • उदारता, धर्म और न्याय में (4) कविता के अनुसार मानव का सबसे बड़ा दोष क्या है? • वह अपनी सीमाओं और दुर्बलताओं को नहीं समझता। • वह दूसरों पर शासन स्थापित करना चाहता है • वह प्रकृति के साथ तालमेल नहीं बिठा पाता है • वह अपने छोटेपन को भूल अहंकारी हो जाता है। (★) (ख) हो सकता है कि आपके समूह के साथियों ने अलग-अलग उत्तर ...