MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions पद्य Chapter 5 प्रकृति-चित्रण
Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Navneet Solutions Chapter 5 प्रकृति-चित्रण By StudyEducation नवनीत कक्षा 9 पाठ 5 प्रकृति-चित्रण प्रश्न उत्तर हिंदी प्रकृति-चित्रण अभ्यास बोध प्रश्न प्रकृति-चित्रण अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. चन्द्रमा की किरणें कहाँ-कहाँ फैली हुई हैं? उत्तर: चन्द्रमा की किरणें जल और थल में तथा पृथ्वी से लेकर अम्बर तक फैली हुई हैं। प्रश्न 2. धरती अपनी प्रसन्नता किस प्रकार प्रकट कर रही है? उत्तर: धरती अपनी प्रसन्नता हरी घास के झोंकों में तथा मन्द पवन से फूलने वाली तरुओं के द्वारा प्रकट कर रही है। प्रश्न 3. पैसा बोने के पीछे कवि का क्या स्वार्थ था? उत्तर: पैसा बोने के पीछे कवि का यह स्वार्थ था कि उससे सुन्दर-सुन्दर पेड़ उगेंगे और फिर वे पेड़ बड़े होकर कलदार रुपयों की फसल उगायेंगे जिन्हें बेचकर कवि एक बड़ा सेठ बन जाएगा। प्रश्न 4. कवि ने धरती में क्या बोया? उत्तर: कवि ने धरती में सेम के बीज बोये। प्रश्न 5. कवि एक दिन अचरज में क्यों भर उठे? उत्तर: कवि ने देखा कि एक दिन उनके घर के आँगन में जहाँ कवि ने सेम के बीज बोये थे उनमें से छोटे-छोटे पौधे उग आये हैं। इन्...