NCERT Class 9 Science Chapter 10 कार्य तथा ऊर्जा Solutions
NCERT Class 9 Science Chapter 10 कार्य तथा ऊर्जा Solutions Page no – 129 Question 1. किसी वस्तु पर 7N का बल लगता है। मान लीजिए बल की दिशा में विस्थापन 8m है (चित्र 10.3)। मान लीजिए वस्तु के विस्थापन के समय लगातार वस्तु पर बल लगता रहता है। इस स्थिति में किया गया कार्य कितना होगा? उत्तर: कार्य = बल × विस्थापन W = F × S दिया है: F = 7N, S = 8m = 7N × 8m = 56 Nm या 56J अतः किया गया overline 414 = 56 जूल (J) Page no – 130 Question 1. हम कब कहते हैं कि कार्य किया गया है? उत्तर: किसी वस्तु पर बल लगाने के बाद अगर उस वस्तु का विस्थापन होता है तो हम कह सकते है की उस वस्तु पर कार्य किया गया है। कार्य = बल विस्थापन W = F × S 2. जब किसी वस्तु पर लगने वाला बल इसके विस्थापन की दिशा में हो तो किए गए कार्य का व्यंजक लिखिए। उत्तर: जब किसी वस्तु पर लगने वाला बल (F) इसके विस्थापन (s) की दिशा में हो तो किए गए कार्य (W) का व्यंजक W = F × s 3. 1J कार्य को परिभाषित कीजिए। उत्तर: किसी वस्तु पर 1N बल लगाने से अगर बल की दिशा में वस्तु का 1m विस्थापन होता है तो वस्तु के ऊपर किए गए कार्य 1J...