MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 11 आर्थिक विकास
Madhya Pradesh Board Class 8 Social Science Solutions Chapter 11 आर्थिक विकास By StudyEducation MP Board Class 8th Social Science Chapter 11 अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए – (1) भारत में कार्यशील जनसंख्या का लगभग कितने प्रतिशत कृषि कार्य में संलग्न है ? (क) 50 प्रतिशत (ख) 60 प्रतिशत (ग) 70 प्रतिशत (घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं। उत्तर: (ख) 60 प्रतिशत (2) भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान – (क) 26 प्रतिशत (ख) 36 प्रतिशत (ग) 42 प्रतिशत (घ) 100 प्रतिशत उत्तर: (क) 26 प्रतिशत (3) औद्योगिक विकास से – (क) कृषि पर निर्भरता कम होती है (ख) जीवन स्तर में सुधार आता है (ग) उपर्युक्त दोनों (घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं। उत्तर: (ग) उपर्युक्त दोनों। प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1) भारत, नेपाल, चीन, पाकिस्तान ……….. देश हैं तथा जापान, सिंगापुर, ब्रिटेन, अमेरिका …………. देश हैं। (2) औद्योगिक विकास देश व नागरिकों के लिए …………. लाता है। (3) लोहा-इस्पात का आधुनिक कारखाना …………. में लगाया गया। (4) अर्थव्यवस्था के मंद विकास से …………. ...