Posts

Showing posts with the label राष्ट्रीय आंदोलन का संघटन

NCERT Class 8 Social Science History Chapter 8 राष्ट्रीय आंदोलन का संघटन: 1870 के दशक से 1947 तक Solutions

NCERT Class 8 Social Science History Chapter 8 राष्ट्रीय आंदोलन का संघटन: 1870 के दशक से 1947 तक Solutions हमारे अतीत – III फिर से याद करें 1. 1870 और 1880 के दशकों में लोग ब्रिटिश शासन से क्यों असंतुष्ट थे? उत्तर: 1870 और 1880 के दशकों में लोग ब्रिटिश शासन से इसलिए असंतुष्ट थे क्योंकि भारतीयों द्वारा अपने पास हथियार रखने का अधिकार छीन लिया गया। उसी साल वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट भी पारित किया गया जिससे सरकार की आलोचना करने वालों को चुप कराया जा सके। इस कानून में प्रावधान था कि अगर किसी अखबार में कोई ‘आपत्तिजनक’ चीज़ छपती है तो सरकार उसकी प्रिंटिंग प्रेस सहित सारी सम्पत्ति को ज़ब्त कर सकती है। 2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस किन लोगों के पक्ष मे बोल रही थी? उत्तर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गरीबों, काश्तकारों, मजदूरों, सैनिकों, वनवासियों, पेशेवर समूहों जमींदारों तथा उद्योगपतियों सभी के पक्ष में बोल रही थी। 3. पहले विश्व युद्ध से भारत पर कौन-से आर्थिक असर पड़े? उत्तर: पहले विश्व युद्ध ने भारत की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति बदल दी थी। इस युद्ध की वजह से ब्रिटिश भारत सरकार के रक्षा व्यय में भारी इज...