NCERT Class 7 Science Chapter 5 हमारे आस-पास के परिवर्तन – भौतिक एवं रासायनिक Solutions
NCERT Class 7 Science Chapter 5 हमारे आस-पास के परिवर्तन – भौतिक एवं रासायनिक Solutions आइए , और अधिक सीखें 1. निम्नलिखित में से कौन-से कथन भौतिक परिवर्तन की विशेषताएँ हैं? (i) पदार्थ की अवस्था परिवर्तित हो सकती है अथवा नहीं हो सकती है। (ii) विभिन्न गुण वाला पदार्थ बनता है। (iii) कोई नया पदार्थ नहीं बनता है। (iv) पदार्थ में रासायनिक अभिक्रिया होती है। (क) (i) और (ii) (ख) (ii) और (iii) (ग) (i) और (iii) (घ) (iii) और (iv) उत्तर: (ग) (i) और (iii) 2. पूर्वानुमान लगाइए कि निम्नलिखित परिवर्तनों में से कौन-से परिवर्तन उत्क्रमित किए जा सकते हैं और कौन से नहीं। यदि किसी परिवर्तन के विषय में आप आश्वस्त नहीं हैं तो उसका कारण लिखिए कि क्यों नहीं हैं? (i) वस्त्र सिलकर कमीज बनाना (ii) सीधी डोरी की ऐठना (i...