MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions पद्य Chapter 6 शौर्य और देशप्रेम
Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Navneet Solutions Chapter 6 शौर्य और देशप्रेमत्रण By StudyEducation नवनीत कक्षा 9 पाठ 6 शौर्य और देशप्रेम प्रश्न उत्तर हिंदी शौर्य और देशप्रेम अभ्यास बोध प्रश्न शौर्य और देशप्रेम अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. ‘हिन्दुस्तान हमारा है’ से कवि का क्या आशय है? उत्तर: ‘हिन्दुस्तान हमारा है’ से कवि का आशय यह है कि यह देश हमारा है और इस देश की आन-बान शान से हमें प्रेम है। प्रश्न 2. हमारा अतिशय मान किसने किया है? उत्तर: इतिहास और अतीत ने हमारा अतिशय मान किया है। प्रश्न 3. निशीथ का दिया क्या ला रहा है? उत्तर: निशीथ का दिया सबेरा ला रहा है। प्रश्न 4. स्वतंत्रता का निशीथ का दिया’ क्यों कहा है? उत्तर: स्वतंत्रता को निशीथ का दिया इसलिए कहा है कि जिस प्रकार दिया रात्रि के अंधकार को नष्ट कर प्रकाश बिखेर देता है उसी तरह स्वतंत्रता से भी हमारे दुःख एवं कष्ट मिट जायेंगे और हम प्रगति करते चले जायेंगे। शौर्य और देशप्रेम लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. ‘यह स्वतंत्र भावना का स्वतंत्र गान है’ का संकेत किस ओर है? उत्तर: ‘यह स्वतंत्र भावना का स्वतंत्र गान है’ से कवि...