Posts

Showing posts with the label MP Board Class 9 हिंदी नवनीत Chapter 10 विविधा

MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions पद्य Chapter 10 विविधा

Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Navneet Solutions Chapter 10   विविधा By StudyEducation नवनीत  कक्षा 9 पाठ 10 विविधा प्रश्न उत्तर हिंदी विविधा अभ्यास बोध प्रश्न विविधा अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. ‘झोंपड़ी में ही हमारा देश बसता है’ से क्या आशय है? उत्तर: इस पंक्ति का आशय यह है कि जबकि संसार के अन्य देशों ने बहुत उन्नति कर ली है, हमारे देश की अधिकांश जनता आज भी झोंपड़ों में निवास करती है। प्रश्न 2. कवि ने वासना को साँप क्यों कहा है? उत्तर: कवि ने वासना को साँप इसलिए कहा है क्योंकि जैसे साँप हर किसी को डस लेता है उसी तरह वासना भी हर किसी को डस लेती है। प्रश्न 3. कवि को घर की यादें क्यों आ रही हैं? उत्तर: जेल में होने के कारण बरसात की ऋतु में कवि को अपने घर की याद आ रही है। प्रश्न 4. कवि घर पर किसके द्वारा संदेश भेजना चाहता हैं? उत्तर: कवि घर पर बरसात के बादलों द्वारा अपना संदेश भेजना चाहता है। प्रश्न 5. ‘दीनता की उपासना’ से क्या आशय है? उत्तर: दया भाव दिखलाते हुए मालिक के समक्ष भोजन इत्यादि हेतु स्वाभिमान रहित चापलूसी करना। प्रश्न 6. स्वामी के पीछे-पीछे कौन पूँछ हिलाता है...