NCERT MP Board Class 10 Science Chapter 12 विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव Solutions
NCERT MP Board Class 10 Science Chapter 12 विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव Solutions Page no – 217 Question 1. चुंबक के निकट लाने पर दिक्सूचक की सुई विक्षेपित क्यों हो जाती है? उत्तर: चुंबक के निकट लाने पर दिक्सूचक की सुई विक्षेपित इसलिए हो जाती है क्योंकि दिक्सूचक की सुई की नोक चुम्बक के ध्रुव की भांति कार्य करता है। जब सुई को दंड चुंबक के पास लाया जाता है जो ये सुई को आकर्षित अथवा प्रतिकर्षित करता है जिससे विक्षेपित होता है। Page no – 222 Question 1. किसी छड़-चुंबक के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ खींचिए। उत्तर: S = दक्षिण ध्रुव। N = उत्तर ध्रुव। 2. चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के गुणों की सूची बनाइए। उत्तर: चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं के निम्नलिखित गुण हैं- (i) चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ उत्तरी ध्रुव से निकलकर दक्षिणी ध्रुव में समाहित हो जाती है। (ii) परिपाटी के अनुसार चुबकीय क्षेत्र रेखाएँ चुम्बक के उत्तर ध्रुव से प्रकट होती है तथा दक्षिण ध्रुव पर विलीन होती है। (iii) चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ बंद वक्र होती हैं। (iv) जहाँ चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ घनी होती हैं वहाँ ...