MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 10 किशोरावस्था की ओर
Madhya Pradesh Board Class 8 Science Solutions Chapter 10 किशोरावस्था की ओर By StudyEducation MP Board Class 8th Science Chapter 10 पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. मानव किसी निश्चित आयु के बाद ही क्यों जनन कर सकते हैं? उत्तर: मानव में एक निश्चित आयु के बाद ही जनन अंग परिपक्व होते हैं। इसलिए वे एक निश्चित आयु के बाद ही जनन कर सकते हैं। मनुष्य का वह जीवन काल जबकि शरीर में परिवर्तन होते हैं जिसके परिणामस्वरूप जनन परिपक्वता आती है, किशोरावस्था कहलाती है। यह अवस्था 11 वर्ष की आयु से 19 वर्ष की आयु तक रहती है। किशोरावस्था एवं यौवनारम्भ प्रश्न 1. शरीर में होने वाले इस परिवर्तन की अवधि कब तक रहती है? उत्तर: शरीर में होने वाले इस परिवर्तन की अवधि लगभग 11 वर्ष की आयु से 18 – 19 वर्ष की आयु तक रहती है। प्रश्न 2. जीवन का यह ऐसा अजीव काल है कि इसमें आप न तो बच्चे रहते हैं और न ही बड़े। मैं जिज्ञासु हूँ कि क्या बाल्यकाल एवं युवावस्था के मध्य की इस अवधि का कोई विशेष नाम है? उत्तर: बाल्यकाल एवं युवावस्था के मध्य की इस अवधि को किशोरावस्था कहते हैं। किशोरावस्था अंग्रेजी में teens (t...