Posts

Showing posts with the label MP Board / NCERT Class 12 Chapter 2 प्रबंध के सिद्धान्त Business Studies

MP Board Class 12th Business Studies Important Questions Chapter 2 प्रबंध के सिद्धान्त

Image
Class 12 Business Studies Solutions Important Questions Chapter 2 प्रबंध के सिद्धान्त By StudyEducation   प्रबंध के सिद्धान्त अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. “मानसिक क्रांति” से आप क्या समझते हैं ? उत्तर: कर्मचारी वर्ग तथा प्रबंधकों की मानसिकता में परिवर्तन होना ही मानसिक क्रान्ति है। इसके लिए यह जरूरी है कि दोनों वर्ग परम्परागत उत्पादन विधियों के स्थान पर नवीन वैज्ञानिक विधियों का उपयोग समझे व उन्हें अपनाये। प्रबंधक श्रमिकों में विश्वास रखे तथा उनके हितों का बराबर ध्यान रखे। श्रमिकों को प्रबंधकों के प्रति निष्ठावान होकर सामूहिक हित के लिए कार्य करना चाहिए। उद्योगपति को यह स्वीकार करना चाहिए कि श्रमिक वस्तु नहीं है अपितु मनुष्य है और इसलिए उसकी भावनाओं, अपेक्षाओं तथा आवश्यकताओं का पूरा-पूरा सम्मान किया जाना चाहिए। श्रमिकों को भी समझना चाहिए कि वे संस्था के हैं तथा संस्था उन सबकी। इस प्रकार सभी के मन में उपक्रम के हित में क्रान्ति जागृत होगी। प्रश्न 2. प्रबंध के सिद्धांत से क्या आशय है ? उत्तर: प्रबंध के क्षेत्र में प्रभावी प्रबंध तथा इसकी सफलता हेतु कुछ मान्यताओं के आधार पर कार्य ...