NCERT Class 8 Social Science History Chapter 4 आदिवासी, दीकु और एक स्वर्ण युग की कल्पना Solutions
NCERT Class 8 Social Science History Chapter 4 आदिवासी, दीकु और एक स्वर्ण युग की कल्पना Solutions हमारे अतीत – III फिर से याद करें 1. रिक्त स्थान भरें- (क) अंग्रेज़ों ने आदिवासियों को ………….. के रूप में वर्णित किया। उत्तर: जंगली। (ख) झूम खेती में बीज बोने के तरीके को …………….. कहा जाता है। उत्तर: पुक्कुटी। (ग) मध्य भारत में ब्रिटिश भूमि बंदोबस्त के अंतर्गत आदिवासी मुखियाओं को …………….. का स्वामित्व मिल गया। उत्तर: जमींदारों। (घ) असम के ……….……. और बिहार की ……….……… में काम करने के लिए आदिवासी जाने लगे। उत्तर: चाय बागानों, खदानों। 2. सही या गलत बताएँ- (क) झूम काश्तकार ज़मीन की जुताई करते हैं और बीज रोपते हैं। उत्तर: गलत। (ख) व्यापारी संथालों से कृमिकोष खरीदकर उसे पाँच गुना ज़्यादा कीमत पर बेचते थे। उत्तर: सही। (ग) बिरसा ने अपने अनुयायियों का आह्वान किया कि वे अपना शुद्धिकरण करें, शराब पीना छोड़ दें और डायन व जादू-टोने जैसी प्रथाओं में यकीन न करें। उत्तर: सही। (घ) अंग्रेज़ आदिवासियों की जीवन पद्धति को बचाए रखना चाहते थे। उत्तर: गलत। आइए विचार करें 3. ब्रिटिश शासन में घुमंतू काश्तकारों के सामने ...