MP Board Class 8 हिंदी भाषा भारती Solutions Chapter 2 आत्मविश्वास प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 8 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 2 आत्मविश्वास By StudyEducation भाषा भारती कक्षा 8 पाठ 2 आत्मविश्वास प्रश्न उत्तर हिंदी बोध प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ शब्दकोश से खोजकर लिखिए उत्तर दुर्भाग्य = बुरा भाग्य; आत्महीनता = मन की हीन भावना; एकाग्रता = तल्लीनता; क्षमता = योग्यता, सामर्थ्य विश्वविख्यात = संसार में प्रसिद्ध; तल्लीनता = किसी काम में दत्तचित्त हो जाना; अभंग = अटूट, अखण्ड; सुगमता = आसानी; दुविधा = असमंजस; यथापूर्व = पहले की तरह अविचल = स्थिर, दृढ़ः सूक्ति = अच्छा कथन, सुभाषित; अखण्ड = जिसके टुकड़े न हो सकें, अटूट, समग्र रूप से; मर्सिया = शोक गीत। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए (क) बाली को क्या वरदान प्राप्त था ? उत्तर बाली को ऐसा वरदान प्राप्त था कि जो भी उसके सामने आता, उसकी आधी ताकत उसमें आ जाती थी। इस कारण बाली अपने सामने आये हुए व्यक्ति को आसानी से पछाड़ देता था। (ख) राम बाली के सामने आकर क्यों नहीं लड़े? उत्तर बाली को अपने शत्रु (विरोधी) के आधे बल को खींच लेने का वरदान प्राप्त था। अत: राम उस...