NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 2 एवरेस्ट : मेरी शिखर यात्रा
NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 2 एवरेस्ट : मेरी शिखर यात्रा पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास मौखिक निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए- प्रश्न 1. अग्रिम दल का नेतृत्व कौन कर रहा था? उत्तर- अग्रिम दल का नेतृत्व प्रेमचंद कर रहे थे। प्रश्न 2. लेखिका को सागरमाथा क्यों अच्छा लगा? उत्तर- लेखिका को ‘सागरमाथा’ नाम इसलिए अच्छा लगा क्योंकि सागरमाथा का अर्थ है- सागर का माथा और एवरेस्ट संसार की सबसे ऊँची चोटी है। प्रश्न 3. लेखिका को ध्वज जैसा क्या लगा? उत्तर- लेखिका को तेज हवाओं के कारण उठी हुई चक्करदार बर्फीली आकृति ध्वज जैसी प्रतीत हुई। प्रश्न 4. हिमस्खलन से कितने लोगों की मृत्यु हुई और कितने घायल हुए? उत्तर- हिमस्खलन से दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई और नौ लोग घायल हुए। प्रश्न 5. मृत्यु के अवसाद को देखकर कर्नल खुल्लर ने क्या कहा? उत्तर- मृत्यु के अवसाद को देखकर कर्नल खुल्लर ने कहा कि ऐसे साहसिक अभियानों में होने वाली मृत्यु को सहज भाव से स्वीकार करना चाहिए। प्रश्न 6. रसोई सहायक की मृत्यु कैसे हुई? उत्तर- रसोई सहायक की मृत्यु स्वास्थ्य के प्रतिकूल जलवायु में काम करन...