NCERT MP Board Class 10 Science Chapter 8 आनुवंशिकता एवं जैव विकास Solutions
NCERT MP Board Class 10 Science Chapter 8 आनुवंशिकता एवं जैव विकास Solutions Page no – 142 Question 1. यदि एक ‘लक्षण- A’ अलैंगिक प्रजनन वाली समष्टि के 10 प्रतिशत सदस्यों में पाया जाता है तथा ‘लक्षण B’ उसी समष्टि में 60 प्रतिशत जीवों में पाया जाता है, तो कौन-सा लक्षण पहले उत्पन्न हुआ होगा? उत्तर: लक्षण ‘B’ पहले उत्पन्न हुआ होगा क्योंकि इसका प्रतिशत ज्यादा हैं। लक्षण ‘A’ केवल 10 प्रतिशत जीवों में है। अलैंगिक प्रजनन में DNA प्रतिकृति के समय कम विभिन्नताएँ होती है। 2. विभिन्नताओं के उत्पन्न होने से किसी स्पीशीज़ का अस्तित्व किस प्रकार बढ़ जाता है? उत्तर: विविधता के आधार पर जीवों को विभिन्न प्रकार के लाभ हो सकते है। यदि स्पीशीज़ में विभिन्नताएँ हो तो उनका अस्तित्व बढ़ जाता है। क्योंकि यदि स्पीशीज़ में विभिन्नताएँ होगी तो प्रकृति मे परिवर्तन की स्थिति में कुछ जीव ऐसे भी होगे जो इन परिवर्तनो को सहन कर सके और धीरे-धीरे अपने आप को उसी अनुसार ढाल ले। विभिन्नताएँ नहीं होगी तो यदि प्रकृति में कोई बदलाव जैसे- तापमान बहुत अधिक बढ़ जाए या घट जाए तो पूरी स्पीशीज़ का ही विनाश संभव है। Page no – 1...