NCERT Class 8 Social Science History Chapter 5 जब जनता बग़ावत करती है: 1857 और उसके बाद Solutions
NCERT Class 8 Social Science History Chapter 5 जब जनता बग़ावत करती है: 1857 और उसके बाद Solutions हमारे अतीत – III फिर से याद करें 1. झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की अंग्रेज़ों से ऐसी क्या माँग थी जिसे अंग्रेज़ों ने ठुकरा दिया? उत्तर: झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की अंग्रेज़ों से यह माँग थी कि उसके पति की मृत्यु के बाद गोद लिए गए बेटे को उसके राज्य का वैध उत्तराधिकारी मान ले परंतु अंग्रेज़ों ने ठुकरा दिया। 2. ईसाई धर्म अपनाने वालों के हितों की रक्षा के लिए अंग्रेज़ों ने क्या किया? उत्तर: ईसाई धर्म अपनाने वालों के हितों की रक्षा के लिए अंग्रेज़ों ने 1850 में एक नया कानून बनाया। इस कानून में प्रावधान किया गया था कि अगर कोई भारतीय व्यक्ति ईसाई धर्म अपनाता है तो पुरखों की संपत्ति पर उसका अधिकार दे दिया जाएगा। 3. सिपाहियों को नए कारतूसों पर क्यों ऐतराज़ था? उत्तर: सिपाहियों को नए कारतूसों पर इसीलिए ऐतराज़ था क्योंकि बंदूक में कारतूस लगाने के लिए कारतूस पर लगी एक पट्टी को दाँत से काटना पड़ता था। सिपाहियों को लगता था कि कारतूस पर लगी पट्टी को बनाने में गाय और सुअर का चर्बी इस्तेमाल किया गया है। ऐसी च...