NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 16 स्पीति में बारिश
NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 16 स्पीति में बारिश पाठ के साथ प्रश्न. 1. इतिहास में स्पीति का वर्णन नहीं मिलता। क्यों? उत्तर: स्पीति की भौगोलिक स्थिति विचित्र है। यहाँ आवागमन के साधन नहीं हैं। यह पर्वत श्रेणियों से घिरा हुआ है। साल में आठ-नौ महीने बर्फ रहती है तथा यह क्षेत्र शेष संसार से कटा रहता है। इन दुर्गम रास्तों को लाँघने का साहस किसी राजा या शासक ने नहीं किया। यहाँ की आबादी बेहद कम है तथा जनसंचार के साधन का अभाव है। मानवीय गतिविधियों के कारण यहाँ इतिहास नहीं बना। इसका जिक्र सिर्फ राज्यों के साथ जुड़े रहने पर ही आता है। यह क्षेत्र प्राय: स्वायत्त ही रहा है। प्रश्न. 2. स्पीति के लोग जीवनयापन के लिए किन कठिनाइयों का सामना करते हैं? उत्तर: स्पीति के लोग जीवनयापन के लिए निम्नलिखित कठिनाइयों का सामना करते हैं – लंबी शीत ऋतु होने के कारण ये लोग दुनिया से कटे रहते हैं। यहाँ जलाने के लिए लकड़ी नहीं होती। इसलिए वे ठंड से ठिठुरते हैं। साल में सिर्फ एक फ़सल होती है। गेहूँ, जौ, मटर व सरसों के अलावा अन्य फ़सल नहीं हो सकती। किसी प्रकार का फल व सब्जी उत्पन्न नहीं होती। रोज़गार ...