MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग
Madhya Pradesh Board Class 6 Social Science Solutions Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग By StudyEducation MP Board Class 6th Social Science Chapter 26 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर उत्तर: लोहा मैंगनीज अभ्रक ताँबा बॉक्साइट सोना नमक जस्ता। MP Board Class 6th Social Science Chapter 26 अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए (अ) भारत में पाये जाने वाले कोई दो खनिज पदार्थों के नाम लिखिए। उत्तर: भारत के प्रमुख खनिज पदार्थ लोहा, मैंगनीज, बॉक्साइट, ताँबा, अभ्रक, सोना, चाँदी हैं। (ब) भारत में कोयला किन-किन राज्यों में निकाला जाता है ? दो नाम लिखिए। उत्तर: भारत में कोयला पश्चिमी बंगाल, बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में निकाला जाता है। (स) भारत में कृषि आधारित उद्योग कौन-कौन से हैं ? किन्हीं दो के नाम लिखिए। उत्तर: सूती वस्त्रोद्योग, शक्कर, जूट, तेल की मिलें, वनस्पति तेल के कारखाने आदि कृषि आधारित उद्योग हैं। (द) शक्कर उद्योग में पहले पूँजी अधिक क्यों लगती थी? बताइए। उत्तर: शक्कर उद्योग क...