MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण
Madhya Pradesh Board Class 8 Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण By StudyEducation MP Board Class 8th Science Chapter 18 पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर वायु प्रदूषण क्रियाकलाप 18.1 प्रश्न 1. अपने अनुभवों के आधार पर नीचे दिए गए संस्थानों पर वायु की गुणवत्ता की तुलना कीजिए – उपवन तथा भीड़ वाली सड़क। आवासीय क्षेत्र तथा औद्योगिक क्षेत्र। दिन में विभिन्न समयों पर जैसे प्रातः काल, दोपहर तथा सायंकाल में भीड़ वाला चौराहा। गाँव तथा शहर। उत्तर: उपवन की वायु शुद्ध वायु होती है जबकि भीड़ वाली सड़क की वायु प्रदूषित होती है जो धूल के कण, धुएँ, हानिकारक गैसों आदि से प्रदूषित हो जाती हैं। आवासीय क्षेत्र भी प्रदूषित होता है लेकिन औद्योगिक क्षेत्र की तुलना में ये कम प्रदूषित होता है। औद्योगिक क्षेत्र सबसे अधिक प्रदूषित होते हैं क्योंकि इन क्षेत्रों से निकलने वाले रासायनिक प्रदूषक, हानिकारक गैसें आदि वातावरण को प्रदूषित कर देती हैं। प्रात:काल के समय यातायात कम रहता है, अतः इस समय प्रदूषण बहुत कम रहता है। लेकिन दोपहर के समय वाहनों से निकलने वाले धुएँ, आदि से प्रदूषण काफी अधिक ह...