NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 3 तुम कब जाओगे, अतिथि
NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 3 तुम कब जाओगे, अतिथि पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास मौखिक निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए- प्रश्न 1. अतिथि कितने दिनों से लेखक के घर पर रह रहा है? उत्तर- अतिथि चार दिनों से लेखक के घर पर रह रहा है। प्रश्न 2. कैलेंडर की तारीखें किस तरह फड़फड़ा रही हैं? उत्तर- कैलेंडर की तारीखें अपनी सीमा में नम्रता से फड़फड़ा रही हैं। मानों वे भी अतिथि को बता रही हों कि तुम्हें यहाँ आए। दो-तीन दिन बीत चुके हैं। प्रश्न 3. पति-पत्नी ने मेहमान का स्वागत कैसे किया? उत्तर- पति-पत्नी ने मेहमान का स्वागत प्रसन्नतापूर्वक किया। पति ने स्नेह से भीगी मुसकान से उसे गले लगाया तथा पत्नी ने सादर नमस्ते की। प्रश्न 4. दोपहर के भोजन को कौन-सी गरिमा प्रदान की गई? उत्तर- दोपहर के भोजन को लंच की गरिमा प्रदान की गई। प्रश्न 5. तीसरे दिन सुबह अतिथि ने क्या कहा? उत्तर- अतिथि ने तीसरे दिन कहा कि वह अपने कपड़े धोबी को देना चाहता है। प्रश्न 6. सत्कार की ऊष्मा समाप्त होने पर क्या हुआ? उत्तर- सत्कार की ऊष्मा समाप्त होने पर लेखक उच्च मध्यमवर्गीय डिनर से खिचड़ी पर ...