MP Board Class 8 हिंदी भाषा भारती Solutions Chapter 15 महेश्वर प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 8 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 15 महेश्वर By StudyEducation भाषा भारती कक्षा 8 पाठ 15 महेश्वर प्रश्न उत्तर हिंदी बोध प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ शब्दकोष से खोजकर लिखिए उत्तर संस्कृति = आचरणगत परम्परा, प्राचीन सभ्यता; पुराविद् = प्राचीन इतिहास आदि विषयों की जानकारी रखने वाला; सर्वतोन्मुखी = सभी तरह का प्रागैतिहासिक = इतिहास लिखे जाने से भी पहले के इतिहास से सम्बन्धित फलकपटल, तख्ता; अलंकरण = सजावट, पुरातात्विक = पुरातत्व सम्बन्धी उत्तरदायित्व-जिम्मेदारी; पाषाण पत्थर खननखुदाई: अवशेष = शेष भाग, वह जो बचा रहे। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए (क) महेश्वर का प्राचीन नाम क्या है? उत्तर महेश्वर का प्राचीन नाम माहेश्वरी अथवा माहिष्मती (ख) महेश्वर मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है? उत्तर महेश्वर मध्य प्रदेश के इन्दौर जिले में स्थित है। यह इन्दौर से लगभग 105 किलोमीटर दूर है। (ग) महेश्वर की खुदाई में किस प्रकार की वस्तुएँ प्राप्त हुए हैं? उत्तर महेश्वर की खुदाई में पुरातात्विक महत्त्व की अनेक वस्तुएँ और अवशेष ...