MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions पद्य Chapter 8 कल्याण की राह
Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Navneet Solutions Chapter 8 कल्याण की राह By StudyEducation नवनीत कक्षा 9 पाठ 8 कल्याण की राह प्रश्न उत्तर हिंदी कल्याण की राह अभ्यास बोध प्रश्न कल्याण की राह अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. कवि ‘मन’ में किस बात के लिए इंगित करते उत्तर: कवि ‘मन’ में इस बात के लिए इंगित करते हैं कि हमारा विश्वास सूरज के चक्र के समान सदैव गतिशील बना रहे। प्रश्न 2. कवि किस चक्र को नहीं रुकने देने की बात करता है? उत्तर: कवि विश्वास एवं प्रगति चक्र को नहीं रुकने देने की बात करता है। प्रश्न 3.तुलसीदास एवं गिरिजाकुमार माथुर की दो अन्य कविताओं के नाम लिखिए। उत्तर: तुलसीदास जी ने ‘विनय-पत्रिका’ एवं ‘दोहावली’ नामक रचनाएँ लिखी हैं। गिरिजाकुमार माथुर ने ‘धूप के धान’ तथा ‘नाश और निर्माण’ नामक कृतियाँ रची हैं। प्रश्न 4. ‘तात राम नर नहीं भूपाला’ कथन किसने किससे कहा? उत्तर: यह कथन विभीषण ने रावण से कहा है। प्रश्न 5. माल्यवन्त कौन था? उत्तर: माल्यवन्त रावण का सचिव (मंत्री) था। कल्याण की राह लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. विभीषण रावण से बार-बार क्या विनती करता है? उत्तर: विभ...