MP Board Class 6th Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 2
Madhya Pradesh Board Class 6 Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 2 By StudyEducation MP Board Class 6th Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 2 प्रश्न I. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए – (1) ताम्राश्मकाल किसे कहते हैं ? उत्तर: ऐसा समय जब ताँबे एवं पत्थर के औजार साथ-साथ प्रयोग किये जाते थे। ताम्राश्मकाल या पाषाण काल कहते हैं। (2) सिन्धु घाटी सभ्यता किसे कहते हैं ? उत्तर: हड़प्पा सभ्यता को सिन्धु घाटी की सभ्यता भी कहते हैं। (3) हड़प्पा सभ्यता की नगरीय विशेषताएँ लिखिए। उत्तर: हड़प्पा सभ्यता की सबसे प्रमुख विशेषता उसकी – नगर योजना प्रणाली थी। नगर अधिकतर दो अथवा तीन भागों में बँटे थे। सबसे सुरक्षित स्थान किला या दुर्ग कहलाता था। यहाँ उच्च वर्ग का परिवार रहता होगा। मध्यम व निचले भाग में मध्यम वर्ग व निम्न वर्ग का निवास था। इन नगरों में सड़कें पूरी सीधी थीं जो एक-दूसरे को लम्बवत् काटती थीं। हड़प्पा सभ्यता के नगरों में कोठार (अनाज भरने के गोदाम) का महत्वपूर्ण स्थान था। मोहनजोदड़ो का सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल विशाल स्नानागार है। यह 11 88 मीटर लम्बा, 7.0...