Posts

Showing posts with the label MP Board Class 9th Special Hindi Sahayak Vachan Solutions Chapter 4 वैद्यराज जीवक

MP Board Class 9th Special Hindi Sahayak Vachan Solutions Chapter 4 वैद्यराज जीवक

Madhya Pradesh Board Class 9 Sahayak Vachan Solutions Chapter  4 वैद्यराज जीवक By StudyEducation वैद्यराज जीवक अभ्यास बोध प्रश्न प्रश्न 1. जीवक किस शास्त्र के विद्वान थे? उत्तर: जीवक आयुर्वेदिक चिकित्साशास्त्र के विद्वान थे। प्रश्न 2. जीवक के मन में किनके दर्शन की इच्छा थी? उत्तर: जीवक के मन में बौद्ध धर्म के प्रवर्तक महात्मा बुद्ध के दर्शन की इच्छा थी। प्रश्न 3. राजकुमार अभय के प्रति जीवक ने अपनी कृतज्ञता कैसे व्यक्त की? उत्तर: अयोध्या नगरी में एक सेठ की बीमार पत्नी के सफल इलाज के फलस्वरूप सेठ द्वारा जीवक को सहस्र स्वर्ण मुद्राएँ दी गयीं। राजगृह पहुँचकर जीवक ने अपने प्रतिपालक राजकुमार अभय को सेठ द्वारा दी गयी सारी स्वर्ण मुद्राएँ देकर कृतज्ञता ज्ञापित की। प्रश्न 4. अवंती नरेश से तेज चलने वाला हाथी माँगने के पीछे जीवक का क्या उद्देश्य था? उत्तर: अवन्ती नरेश पीलिया रोग से पीड़ित थे और इस रोग का इलाज गाय के घी के सेवन से ही हो सकता था पर अवन्ती नरेश को घी से उल्टी आती थी। बिना घी के सेवन के उपचार नहीं हो सकता था। जीवक इसी समस्या से उलझे हुए थे तभी उन्होंने अवन्ती नरेश से तेज चलने वाल...