MP Board Class 9th Hindi Vasanti Solutions Chapter 8 देवताओं के अंचल में
Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Vasanti Solutions Chapter 8 देवताओं के अंचल में By StudyEducation वासंती कक्षा 9 पाठ 8 देवताओं के अंचल में प्रश्न उत्तर हिंदी देवताओं के अंचल में अभ्यास-प्रश्न देवताओं के अंचल में लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. कुलू में भारी मेला कब लगता है? वहाँ कौन-कौन-सी चीजें विकने आती उत्तर कुलू में दशहरे के अवसर पर बड़ा भारी मेला लगता है। रंग-बिरंगे कम्बल, पटू-पट्टियाँ, पश्मीना, ‘चरू’ और अन्य प्रकार की खालें-रीछ की, मग की, बाघ की, कभी-कभी बर्फ के बाघ (स्नो-लेपड) की तरह-तरह के जूते, मोजे, सिली-सिलाई पोशाकें, टोपियाँ, बाँसुरी, बर्तन, पीतल और चाँदी के आभूषण, लकड़ी, हड़ी और सींग की कंधियाँ, देशी और विदेशी काँच, बिल्लौर और पत्थर के मनकों के हार-न जाने क्या-क्या चीजें वहाँ बिकने आती हैं। प्रश्न 2. ‘हिमालयन रिसर्च इंस्टीट्यूट’ किसके द्वारा स्थापित किया गया और यह संस्था किस संबंध में कार्य करती है? उत्तर रूसी कलाकार रोयरिक द्वारा स्थापित हिमालयन रिसर्च इंस्टीट्यूट है। यह संस्था रोयरिक के भाई डॉक्टर जॉर्ज रोयरिक की देखरेख में हिमालय की भाषाओं, जातियों, ...