NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 19 भारत माता
NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 19 भारत माता पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास पाठ के साथ प्रश्न. 1. भारत की चर्चा नेहरू जी कब और किससे करते थे? उत्तर: नेहरू जी कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वे देश के विभिन्न जगहों में होने वाले जलसों में जाया करते थे। वे किसानों की सभा में ‘भारत’ की चर्चा अवश्य करते थे। उन्हें लगता था कि किसानों को संपूर्ण भारत के बारे में जानकारी कम है तथा उनका दृष्टिकोण सीमित है। वे उन्हें बताते थे कि हिंदुस्तान का नाम भारत इस देश के संस्थापक के नाम से निकला हुआ है। भारत शब्द संस्कृत भाषा का है। इस देश का एक हिस्सा दूसरे से अलग होते हुए भी देश एक है। यह ही भारत है तथा इसे अंग्रेजों से मुक्त कराने के लिए आंदोलन की प्रेरणा देते थे। प्रश्न. 2. नेहरू जी भारत के सभी किसानों से कौन-सा प्रश्न बार-बार करते थे? उत्तर: नेहरू जी भारत के सभी किसानों से निम्नलिखित प्रश्न बार-बार करते थे – भारत माता की जय से वे क्या समझते हैं ? यह भारतमाता कौन है? वह धरती कौन-सी है जिसे वे भारत माता कहते हैं-गाँव की, जिले की, सूबे की या पूरे हिंदुस्तान की। इन प्रश्नों को सुनकर ग्रा...