MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 4 पदार्थ: धातु और अधातु
Madhya Pradesh Board Class 8 Science Solutions Chapter 4 पदार्थ: धातु और अधातु By StudyEducation MP Board Class 8th Science Chapter 4 पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 44 प्रश्न 1. पदार्थों की दिखावट और कठोरता के आधार पर सारणी पूर्ण कीजिए। उत्तर: प्रश्न 2. क्या आप उन पदार्थों के नाम बता सकते हैं जो धातु हैं? उत्तर: हाँ, आयरन (लोहा), ऐलुमिनियम, कॉपर (ताँबा) आदि धातुएँ हैं। प्रश्न 3. क्या आपने लोहार को लोहे के टुकड़े अथवा लोहे से निर्मित वस्तु, जैसे-फावड़ा, बेलचा, कुल्हाड़ी आदि को पीटते हुए देखा है? क्या इन वस्तुओं के पीटने पर आप इनके आकार में कोई परिवर्तन पाते हैं? क्या कोयले के टुकड़े को पीटने पर भी वैसे ही परिवर्तन की अपेक्षा करते हैं? उत्तर: हाँ, हमने लोहार को लोहे के टुकड़े/लोहे से निर्मित वस्तु को पीटते हुए देखा है। हाँ, हम इन वस्तुओं के पीटने पर उनके आकार में परिवर्तन पाते हैं। कोयले के टुकड़े को पीटने पर हम वैसे ही परिवर्तन की अपेक्षा नहीं करते। यदि कोयले के टुकड़े को पीटा जाता है, तो उसके आकार में परिवर्तन नहीं होगा बल्कि उसके टुकड़े-टुकड़े ह...