Posts

Showing posts with the label कविता के बहाने

NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh Chapter 3 कविता के बहाने, बात सीधी थी पर

Image
Madhya Pradesh Board Class 12 Hindi Aroh Solutions Chapter 3   कविता के बहाने, बात सीधी थी पर By StudyEducation आरोह  कक्षा 12 पाठ 3 कविता के बहाने, बात सीधी थी पर प्रश्न उत्तर हिंदी कविता के साथ प्रश्न 1. इस कविता के बहाने बताएँ कि ‘सब घर एक कर देने के माने क्या है? (CBSE-2009, 2015) उत्तर: इसका अर्थ है-भेदभाव, अंतर व अलगाववाद को समाप्त करके सभी को एक जैसा समझना। जिस प्रकार बच्चे खेलते समय धर्म, जाति, संप्रदाय, छोटा-बड़ा, अमीर-गरीब आदि का भेद नहीं करते, उसी प्रकार कविता को भी किसी एक वाद या सिद्धांत या वर्ग विशेष की अभिव्यक्ति नहीं करनी चाहिए। कविता शब्दों का खेल है। कविता का कार्य समाज में एकता लाना है। प्रश्न 2. ‘उड़ने’ और ‘खिलने’ का कविता से क्या संबंध बनता है? अथवा ‘कविता के बहाने उसकी उड़ान और उसके खिलने का आशय स्पष्ट कीजिए। (CBSE-2014, 2016) उत्तर: कवि ने बताया कि चिड़िया एक जगह से दूसरी जगह उड़ती है। इसी प्रकार कविता भी हर जगह पहुँचती है। उसमें कल्पना की उड़ान होती है। कवि फूल खिलने की बात करता है। दूसरे शब्दों में, कविता का आधार प्राकृतिक वस्तुएँ हैं। वह लोगों को अपनी...