MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 15 दक्षिण अमेरिका का भौगोलिक स्वरूप
Madhya Pradesh Board Class 8 Social Science Solutions Chapter 15 दक्षिण अमेरिका का भौगोलिक स्वरूप By StudyEducation MP Board Class 8th Social Science Chapter 15 अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए – (1) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तर से दक्षिण के बीच विस्तार कितने किलोमीटर है ? (क) 6406 किमी (ख) 6640 किमी (ग) 4066 किमी (घ) 6064 किमी। उत्तर: (ख) 6640 किमी (2) दक्षिण अमेरिका में पाई जाने वाली सबसे हल्की लकड़ी का नाम है – (क) वाल्सा (ख) हीविया (ग) सिनकोना (घ) हाईवुड उत्तर: (क) वाल्सा। प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1) दक्षिण अमेरिका क्षेत्रफल की दृष्टि से संसार का …………. बड़ा महाद्वीप है। (2) दक्षिण अमेरिका का अधिकांश भाग …………….. कटिबन्ध में है। (3) ………….. संसार की दूसरी सबसे लम्बी नदी है। (4) एण्डीज पर्वत का सबसे ऊँचा शिखर ………….. है। (5) दक्षिण अमेरिका के उत्तर में …………… सागर है। उत्तर: चौथा उष्ण अमेजन अकांकागुआ कैरिबियन। MP Board Class 8th Social Science Chapter 15 अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 3. (1) वलित पर्वत किसे कहते...