MP Board Class 12th Biology Solutions Chapter 2 पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन
Class 12 Biology Solutions Important Questions Chapter 2 पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन By StudyEducation प्रश्न 1. एक आवृत्तबीजी पुष्प के उन अंगों के नाम बताइए जहाँ नर एवं मादा युग्मकोद्भिद का विकास होता है। उत्तर ना युग्मकोद्भिद का विकास पुंकेसर के परागकोष में, परागकण (Pollengrain) के रूप में होता है तथा मादा युग्मकोद्भिद का विकास स्त्रीकेसर (Pistil) के अण्डाशय में बीजाण्ड के अन्दर होता है (भ्रूण कोष (embryo sac) के रूप में)। प्रश्न 2. लघुबीजाणुधानी तथा गुरुबीजाणुधानी के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए। इन घटनाओं के दौरान किस प्रकार का कोशिका विभाजन सम्पन्न होता है ? इन दोनों घटनाओं के अंत में बनने वाली संरचनाओं के नाम बताइए। उत्तर लघुबीजाणुधानी तथा गुरुबीजाणुधानी में अंतर प्रश्न 3. निम्नलिखित शब्दावलियों को सही विकासीय क्रम में व्यवस्थित कीजिएपरागकण, बीजाणुजन ऊतक, लघुबीजाणु चतुष्क, परागमातृ कोशिका, नर युग्मक। उत्तर उपर्युक्त शब्दावलियों का विकासीय क्रमानुसार सही क्रम निम्न प्रकार से हैंबीजाणुजन ऊतक, परागमातृ कोशिका, लघुबीजाणु चतुष्क, परागकण, नर युग्मक। प्रश्न 4. एक प्रारूपी आवृतबीजी बी...