MP Board Class 8 हिंदी भाषा भारती Solutions Chapter 16 पथिक से प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 8 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 16 पथिक से By StudyEducation भाषा भारती कक्षा 8 पाठ 16 पथिक से प्रश्न उत्तर हिंदी बोध प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ शब्दकोश से खोजकर लिखिए उत्तर पथिक = राहगीर; वापी = बावड़ी; जलकण = जल की बूदें; एकाकीपन = अकेलापन; असमंजस = दुविधा; हवन सामग्री = यज्ञ में आहुति देने की वस्तुएँ; दूर्वादल = दूब घास के कोमल पत्ते; निर्झर = झरने; उन्मन = उदास; कुमकुम थाल = रोली की थाली; आहुति = यज्ञ में डालने की हवन सामग्री। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए (क) “पथ में काँटे तो होंगे ही” इस पंक्ति में काँटे शब्द का अर्थ स्पष्ट कीजिए। उत्तर काँटे शब्द का अर्थ बाधाओं से है। कर्त्तव्य निर्वाह करना कठिनाइयों से भरा होता है। (ख) नीचे दो खण्डों में कविता की आंशिक पंक्तियाँ दी गई हैं। खण्ड ‘अ’ और खण्ड ‘ब’ से एक सही पंक्ति लेकर पूरी कीजिए उत्तर (अ) → (3), (आ) → (4), (इ) + (1), (ई)→(2) (ग) स्वतन्त्रता की ज्वाला में माँ आहुति की मांग कर रही है। ‘माँ’ शब्द के प्रयोग द्वारा यहाँ किस माँ की ओर संकेत किया गया...