NCERT MP Board Class 10 Science Chapter 6 नियंत्रण एवं समन्वय Solutions
NCERT MP Board Class 10 Science Chapter 6 नियंत्रण एवं समन्वय Solutions Page no – 117 Question 1. प्रतिवर्ती क्रिया तथा टहलने के बीच क्या अंतर है? उत्तर: प्रतिवर्ती क्रिया मेर्रज्जु द्वारा नियंत्रित होती है इसे हम अपनी सोच द्वारा नियंत्रित नहीं कर सकते टहलने की क्रिया मस्तिष्क द्वारा नियंत्रित होती है इसे हम अपनी सोच द्वारा नियंत्रित कर सकते हैं। 2. दो तंत्रिका कोशिकाओं (न्यूरॉन) के मध्य अंतर्ग्रथन (सिनेप्स) में क्या होता है? उत्तर: अंतर्ग्रथन वह छोटा खाली स्थान होता है जो दो तंत्रिका कोशिकाओं के बीच में स्थित होता है। जब तंत्रिका आवेग विद्युत तरंगों के रूप में आता है, तो वह एक रसायन को स्त्रावित करता है। यह रसायन अंतर्ग्रथन की दरार में प्रवेश कर जाता है, और इसी तरह वह रसायन अगली तंत्रिका कोशिका में पहुँच जाता है, जिससे तंत्रिका आवेग का संचार होता है। 3. मस्तिष्क का कौन-सा भाग शरीर की स्थिति तथा संतुलन का अनुरक्षण करता है? उत्तर: पश्चमस्तिष्क में स्थित अनुमस्तिष्क शरीर की स्थिति तथा संतुलन का अनुरक्षण करता है। 4. हम एक अगरबत्ती की गंध का पता कैसे लगाते हैं? उत्तर: नाक के द्...