Posts

Showing posts with the label NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 12 लखनवी अंदाज़

NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 12 लखनवी अंदाज़

NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 12 लखनवी अंदाज़ NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitiz Chapter 12 लखनवी अंदाज़ प्रश्न 1. लेखक को नवाब साहब के किन हाव-भावों से महसूस हुआ कि वे उनसे बातचीत करने के लिए तनिक भी उत्सुक नहीं हैं? उत्तर- भीड़ से बचकर यात्रा करने के उद्देश्य से जब लेखक सेकंड क्लास के डिब्बे में चढ़ा तो देखा उसमें एक नवाब साहब पहले से बैठे थे। लेखक को देखकर नवाब साहब के चिंतन में व्यवधान पड़ा, जिससे उनके चेहरे पर व्यवधान के भाव उभर आए। नवाब साहब की आँखों में असंतोष का भाव उभर आया। उन्होंने लेखक से बातचीत करने की पहल नहीं की। लेखक की ओर देखने के बजाए वे खिड़की से बाहर देखते रहे। कुछ देर बाद वे डिब्बे की स्थिति को देखने लगे। इन हाव-भावों को देखकर लेखक ने जान लिया कि नवाब साहब उनसे बातचीत करने के इच्छुक नहीं हैं। प्रश्न 2. नवाब साहब ने बहुत ही यत्ने से खीरा काटा, नमक-मिर्च बुरका, अंततः सँधकर ही खिड़की से बाहर फेंक दिया। उन्होंने ऐसा क्यों किया होगा? उनका ऐसा करना उनके कैसे स्वभाव को इंगित करता है? उत्तर- नवाब साहब ने यत्नपूर्वक खीरा काटकर नमक-मिर्च छिड़का और स...