MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 6 एक कुत्ता और एक मैना
Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 6 एक कुत्ता और एक मैना By StudyEducation नवनीत कक्षा 9 पाठ 6 एक कुत्ता और एक मैना प्रश्न उत्तर हिंदी एक कुत्ता और एक मैना अभ्यास बोध प्रश्न एक कुत्ता और एक मैना अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. लेखक सर्वव्यापक पक्षी किसे समझ रहा था? उत्तर: लेखक सर्वव्यापक पक्षी’कौए’ को समझ रहा था। प्रश्न 2. दूसरी बार सबेरे गुरुदेव के पास कौन उपस्थित था? उत्तर: दूसरी बार गुरुदेव के पास स्वयं लेखक हजारी प्रसाद द्विवेदी उपस्थित थे। प्रश्न 3. लेखक के अनुसार मैना कैसा पक्षी है? उत्तर: लेखक के अनुसार मैना दूसरों पर अनुकम्पा दिखाने वाला पक्षी है। प्रश्न 4. गुरुदेव कहाँ रहते थे? उत्तर: गुरुदेव श्री निकेतन के पुराने तिमंजिले मकान में रहते थे। प्रश्न 5. गुरुदेव ने शांति निकेतन को छोड़ कहीं और रहने का मन क्यों बनाया? उत्तर: गुरुदेव ने शंति निकेतन को छोड़कर स्वास्थ्य के गड़बड़ होने के कारण दूसरी जगह रहने का मन बनाया। एक कुत्ता और एक मैना लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित वाक्यों का आशय स्पष्ट कीजिए- (क) भावहीन दृष्टि की...