NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 17 कारतूस
NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 17 कारतूस NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 17 कारतूस पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास मौखिक निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए- प्रश्न 1. कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में क्यों लगा हुआ था? उत्तर- कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में वज़ीर अली की गिरफ़्तारी के लिए लगा हुआ था। कर्नल कालिंज को यह लग रहा थी कि वज़ीर अली अवश्य ही जंगल में कहीं-न-कहीं छिपा होगा। बरसों से वह कर्नल की पूरी फौज की आँखों में धूल झोंक रहा था। यद्यपि वह इन्हीं जंगलों में घूम रहा था। प्रश्न 2. वज़ीर अली से सिपाही क्यों तंग आ चुके थे? उत्तर- सिपाही वज़ीर अली से तंग आ चुके थे। क्योंकि हफ़्ते से डेरा डालने और उसे ढूँढ़ने के बाबजूद भी वज़ीर अली पकड़ा नहीं जा रहा था। वे जंगल में रहते-रहते परेशान हो चुके थे। प्रश्न 3. कर्नल ने सवार पर नज़र रखने के लिए क्यों कहा? उत्तर- कर्नल ने लेफ्टीनेंट को सवार पर नज़र रखने के लिए इसलिए कहा, ताकि वह यह देख सके कि सवार किस दिशा की तरफ जा रहा है और उसकी गतिविधियों की जाँच हो सके। प्रश्न 4. सवार ने क्यों कहा कि वज़ीर...