NCERT Class 7 Science Chapter 4 धातुओं और अधातुओं का संसार Solutions
NCERT Class 7 Science Chapter 4 धातुओं और अधातुओं का संसार Solutions आइए , और अधिक सीखें 1. किस धातु का उपयोग खाद्य पदार्थों के संवेष्टन (पैकेजिंग) के लिए सामान्यतः किया जाता है क्योंकि यह धातु सस्ती होती है और इसकी पतली चादरों की सरलता से किसी भी आकार में मोड़ा जा सकता है? (i) ऐलुमिनियम (ii) ताँबा (iii) लोहा (iv) सीसा उत्तर: (i) ऐलुमिनियम 2.निम्नलिखित में से कौन सी धातु जल के संपर्क में आने पर आग पकड़ लेती है? (i) ताँबा (ii) ऐलुमिनियम (iii) जिंक (iv) सोडियम उत्तर: (iv) सोडियम NCERT Class 7 Science Chapter 4 धातुओं और अधातुओं का संसार Solutions 3.कारण सहित बताएँ कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य: (i) ऐलुमिनियम और ताँबा, पात्रों और मूर्तियों को बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली अधातुओं के उदाहरण हैं। (ii) धातुएँ ऑक्सीजन के साथ मिलकर ऑक्साइड बनाती हैं जिनका विलयन नीले लिटमस पत्र को लाल में परिवर्तित कर देता है। (iii) ऑक्सीजन श्वसन के लिए एक आवश्यक अधातु है। (iv) ताँबे के पात्रों का उपयोग जल उबालने के लिए किया जाता है क्योंकि वे विद्युत के सुचालक होते हैं। उत्तर: (i) असत्य क...