MP Board Class 9th Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 4 नारियल
Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Navneet Solutions गद्य Chapter 4 नारियल By StudyEducation नवनीत कक्षा 9 पाठ 4 नारियल प्रश्न उत्तर हिंदी नारियल अभ्यास बोध प्रश्न नारियल अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. लेखक के अनुसार अनुष्ठान के मांगलिक द्रव्यों की सूची में कौन-सी चीज है? जो अवश्य रखी जाती है। उत्तर: अनुष्ठान के मांगलिक द्रव्यों की सूची में नारियल को अवश्य रखा जाता है। प्रश्न 2. नारियल कहाँ का वृक्ष है? उत्तर: नारियल उष्ण कटिबन्ध का वृक्ष है। प्रश्न 3. नारियल का फल कैसा होता है? उत्तर: नारियल का फल ऊपर से कठोर एवं शुष्क होता है पर भीतर से एकदम रसपूर्ण होता है। प्रश्न 4. ‘वंश’ शब्द के क्या अर्थ हैं? उत्तर: ‘वंश’ शब्द के दो अर्थ हैं-बाँस और पुत्र। प्रश्न 5. भारवि की प्रशंसा में मल्लिनाथ की उक्ति क्या है? उत्तर: भारवि की प्रशंसा में मल्लिनाथ की उक्ति है कि भारवि की अर्थ गम्भीर वाणी नारियल के फल की तरह ऊपर से कठोर और भीतर से एकदम रसपूर्ण है। नारियल लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. तमिलनाडु में लेखक को क्या-क्या देखने को मिला? उत्तर : तमिलनाडु में लेखक को भारत के समुद्...