NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh Chapter 14 पहलवान की ढोलक
Madhya Pradesh Board Class 12 Hindi Aroh Solutions Chapter 14 पहलवान की ढोलक By StudyEducation आरोह कक्षा 12 पाठ 14 पहलवान की ढोलक प्रश्न उत्तर हिंदी पाठ के साथ प्रश्न 1. कुश्ती के समय ढोल की आवाज़ और लुट्ट्टन के दाँव-पेंच में क्या तालमेल था? पाठ में आए ध्वन्यात्मक शब्द और ढोल की आवाज़ आपके मन में कैसी ध्वनि पैदा करते हैं, उन्हें शब्द दीजिए। उत्तर: कुश्ती के समय ढोल की आवाज और लुट्टन के दाँव-पेंच में अद्भुत तालमेल था। ढोल बजते ही लुट्टन की रगों में खून दौड़ने लगता था। उसे हर थाप में नए दाँव-पेंच सुनाई पड़ते थे। ढोल की आवाज उसे साहस प्रदान करती थी। ढोल की आवाज और लुट्टन के दाँव-पेंच में निम्नलिखित तालमेल था धाक-धिना, तिरकट तिना – दाँव काटो, बाहर हो जाओ। चटाक्र-चट्-धा – उठा पटक दे। धिना-धिना, धिक-धिना — चित करो, चित करो। ढाक्र-ढिना – वाह पट्ठे। चट्-गिड-धा – मत डरना। ये ध्वन्यात्मक शब्द हमारे मन में उत्साह का संचार करते हैं। प्रश्न 2. कहानी के किस-किस मोड़ पर लुटेन के जीवन में क्या-क्या परिवर्तन आए? (CBSE-2008) उत्तर: लुट्न पहलवान का जीवन उतार-चढ़ावों से भरपूर रहा। जीवन के हर ...