MP Board Class 9th Hindi Vasanti Solutions Chapter 4 बूढ़ी काकी
Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Vasanti Solutions Chapter 4 बूढ़ी काकी By StudyEducation वासंती कक्षा 9 पाठ 4 बूढ़ी काकी प्रश्न उत्तर हिंदी बूढ़ी काकी अभ्यास प्रश्न बूढ़ी काकी लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. बूढ़ी काकी बुद्धिराम के पास क्यों रहती थी? उत्तर बूढ़ी काकी का बुद्धिराम के सिवा और कोई नहीं था। इसलिए वह बुद्धिराम के पास रहती थी। प्रश्न 2. सुखराम के तिलक पर घर का वातावरण कैसा था? उत्तर सुखराम के तिलक पर घर का वातावरण बड़ा ही आनंददायक था। लोगों की भारी भीड़ थी। तरह-तरह के खान-पान तैयार हो रहे थे। मेहमानों का खूब आदर-सत्कार हो रहा था। बुद्धिराम और रूपा कार्यभार संभालने में बहुत व्यस्त थे। प्रश्न 3. लाडली और बूढ़ी काकी में परस्पर सहानुभूति क्यों थी? उत्तर लाडली को अपने दोनों भाइयों के डर से अपने हिस्से की मिठाई-चबैना खाने के लिए बढ़ी काकी के सिवा और कोई सरक्षित जगह नहीं थी। उससे बढ़ी काकी को कुछ खाने के लिए मिल जाता था। इस तरह दोनों में परस्पर सहानुभूति थी। प्रश्न 4. रूपा का व्यवहार काकी के प्रति किस प्रकार का था? उत्तर रूपा का व्यवहार बूढ़ी काकी के प्रति बड़ा ...