MP Board Class 12th Biology Solutions Chapter 1 जीवों में जनन जीवविज्ञान
Class 12 Biology Important Questions Chapter 1 जीवों में जनन By StudyEducation जीवों में जनन NCERT प्रश्नोत्तर जीवों में जनन 12th MP Board Chapter 1 प्रश्न 1. जीवों के लिए जनन क्यों आवश्यक है? उत्तर जनन के द्वारा ही जीवों की निरंतरता बनी रहती है। प्रत्येक जीव निश्चित अवधि के पश्चात् मृत हो जाता है किन्तु, इसके पूर्व जनन क्रिया द्वारा नई संतति का निर्माण कर देता है। यही कारण है कि हजारों वर्षों से पृथ्वी पर पादपों एवं पशु-पक्षियों की विभिन्न जातियों की विशाल संख्या बनी हुई है। जीवों में जनन क्लास 12th MP Board Chapter 1 प्रश्न 2. जनन की अच्छी विधि कौन-सी है और क्यों? उत्तर जनन की लैंगिक विधि (Sexual method) को अच्छा माना जाता है क्योंकि-लैंगिक जनन के कारण संतति में अधिक विभिन्नताएँ उत्पन्न होती हैं। ये विभिन्नताएँ युग्मकजनन के समय होने वाले अर्द्धसूत्री विभाजन में गुणसूत्रों के पृथक्करण, विनिमय तथा युग्मकों के संयोगिक संलयन के कारण उत्पन्न पुनर्संयोजन होते हैं। विभिन्नताएँ जीवों के लिए बदले पर्यावरण में अनुकूलन की संभावना पैदा करते हैं। जीवों में जनन प्रश्न उत्तर MP Board Chapter ...