MP Board Class 9th Special Hindi Sahayak Vachan Solutions Chapter 10 जीवन दृष्टि
Madhya Pradesh Board Class 9 Sahayak Vachan Solutions Chapter 10 जीवन दृष्टि By StudyEducation जीवन दृष्टि अभ्यास बोध प्रश्न प्रश्न 1. विक्रम साराभाई कौन थे? उत्तर: विक्रम साराभाई एक महान् वैज्ञानिक थे। आपने राष्ट्रीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संस्थान (इसरो) की स्थापना की है। प्रश्न 2. लेखक के अनुसार अच्छे पुरुष कौन होते हैं? उत्तर: लेखक के अनुसार अच्छे पुरुष उन सुन्दर फूलों के समान होते हैं जो अपनी उदारता से सुगंध और शहद देते हैं। बिना किसी चाह के प्रेम और सुन्दरता बाँटते हैं और जब अपना काम कर लेते हैं तो चुपचाप गिर जाते हैं। कहने का भाव यह है कि अच्छे पुरुष अपने कार्यों से समाज और देश में अच्छे जन उपयोगी कार्य करते हैं। इन कार्यों के करने में उनका कोई स्वार्थ नहीं होता है और जब वे अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं तो चुपचाप इस लोक से गमन कर जाते हैं। प्रश्न 3. विद्यालय के छात्रों को किस बात के लिए पुरस्कृत किया गया था? उत्तर: विद्यालय के छात्रों को उनके अच्छे आचरण एवं श्रेष्ठ चरित्र के लिए पुरस्कृत किया गया था। प्रश्न 4. बुढ़िया माँ कलकत्ता क्यों गई थी? उत्तर: बुढ़िया माँ क...